खबरLohardaga-‍Bhandra-Sad-News : आर्मी जवान के आकस्मिक निधन से भंडरा में शोक की...
spot_img

Lohardaga-‍Bhandra-Sad-News : आर्मी जवान के आकस्मिक निधन से भंडरा में शोक की लहर

राशिफल

भंडरा / लोहरदगा : लोहदगा के भंडरा में आर्मी जवान के आकस्मिक निधन से भंडरा में शोक की लहर दौड़ गयी है। नवडीहा निवासी स्व मनी लकड़ा के पुत्र कुलदीप लकड़ा का निधन उतर प्रदेश राज्य के झांसी आर्मी अस्पताल में हो गया। इसकी जानकारी 3 मई को जवान की माता कमला लकड़ा को फोन पर दी गयी, जिसके बाद परिजनों एवं गांव में मातम छा गया। आर्मी जवान कुलदीप कुछ दिन पूर्व छुट्टी में आये थे। छुट्टी बिताकर 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश आर्मी कैम्प झांसी के लिए घर से निकले थे और वहां पहुंचकर ड्यूटी जॉइन की थी। उसके बाद मां कमला लकड़ा से फोन पर बात की और पेट में दर्द होने की शिकायत की और फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर फोन नहीं उठाया। उसके बाद में आर्मी अस्पताल से सूचना दी गयी कि उनके पुत्र का निधन हो गया और परिवार सहित उत्तर प्रदेश झांसी कैम्प आने की सूचना मिली। आर्मी जवान कुलदीप लकड़ा सितम्बर माह 2011 में फौज में बहाल हुए थे। वह जीडी ड्यूटी में तैनात थे। वह अपने पीछे पत्नी लीलू लकड़ा और दो पुत्र समर लकड़ा उम्र 8 वर्ष और मनिराज लकड़ा उम्र 5 वर्ष को छोड़ गये हैं। फौजी के आकस्मिक निधन पर पूरे भंडरा एवं नवडीहा में शोक व मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक मृतक जवान का शव गांव में नही पहुंचा था।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading