खबरLohardaga : हेना तिवारी बनी बड़की चापी पंचायत की उप मुखिया, प्रखंड...
spot_img

Lohardaga : हेना तिवारी बनी बड़की चापी पंचायत की उप मुखिया, प्रखंड में सबसे पहले नामांकन, निर्विरोध चुनाव जीतने तक का सफर तय कर बनी उप मुखिया

राशिफल

कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड के बड़की चापी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को 14 जून मंगलवार को अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी (उप मुखिया) सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शपथ सह उप मुखिया चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान सीओ ने नवनिर्वाचित मुखिया राजधन भगत को शपथ दिलाई। साथ ही बड़की चापी पंचायत में उप मुखिया पद के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराया गया। जिसमे कुल तीन वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पद के लिए नामांकन किया। मतदान की प्रक्रिया के बाद सर्वाधिक वोट लाने वाली हेना तिवारी को उप मुखिया के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। हेना तिवारी को उप मुखिया के रूप में भी शपथ दिलाने के साथ ही निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। और उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई। गौर तलब है कि हेना तिवारी ने नामांकन प्रक्रिया होने के पहले दिन 26 अप्रैल को सबसे पहले अपना नामांकन दाखिल कर बड़की चापी पंचायत के वार्ड 5 से निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गयी थीं। जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि पंचायत की जनता की पहली पसंद मिलसार और मृद्भाषि हेना तिवारी ही इस बार पंचायत की उप मुखिया बनेगी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading