लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार गांव में हिंदू मुस्लिम एकता समिति गठित किया गया। यह समिति गांव की समस्याओं पर परिचर्चा कर उसके समाधान के संदर्भ में कार्य करेगी। गांव में आपसी एकता और भाईचारा कायम रखने की दिशा में कार्य करेगी। इस कार्य में ग्रामीण युवाओं की महती भूमिका है। मौके पर हेमंत कुमार साहू, नंद किशोर साहू ,फिरोज अंसारी ,मारूफ अंसारी, समसुल अंसारी ,दीपक कुमार, नसीम अंसारी, तबरेज अंसारी, अरविंद कुमार साहू, बिना अजय कुमार यादव वीरेंद्र साहू बंटी साहू, राहुल अभिषेक महली ,रियाज अंसारी, एहसान उल अंसारी, अफताब अंसारी, बलिंदर महली, विशाल कुमार साहू, तस्लीम अंसारी, हुसैन अंसारी, अशोक कुमार साहू, गुलाब अंसारी ,शमशाद अंसारी, आरिफ अंसारी ,अरुण कुमार साहू ,विकास कुमार ,राम लाल महली बल्ली कुमार ,अलाउद्दीन अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।