खबरLohardaga : लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त...
spot_img

Lohardaga : लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को, निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय

राशिफल

लोहरदगा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय (कचहरी), लोहरदगा परिसर में आगामी 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक वाद, N.I. Act. u/s 138 से संबंधित वाद (चेक अनादर के केस), मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद, पारिवारिक / वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधित विवाद, सिविल वाद, किराया आदि से संबंधित वाद, बैंक रिकवरी से संबंधित वाद, राजस्व वाद, मनरेगा, बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद, बिक्री कर, वाणिज्य कर एवं आयकर से संबंधित वाद, सेवा से संबंधित वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, उत्पाद से संबंधित वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, विविध अपील आदि से संबंधित वाद, नीलाम वाद, दाखिल खारिज मामले समेत अन्य मामले जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है, उनका निबटारा किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11बजे से शाम 4:30 बजे तक लोहरदगा व्यवहार न्यायालय (कचहरी) में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के कार्यालय में आकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा (मोबाइल नंबर 9431318932) से संपर्क किया सकता है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव राजेश कुमार ने दी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading