चांडिल : समाजसेवी हरेलाल महतो ने नीमडीह प्रखंड अंतर्गत काशीडीह गांव में आयोजित मनसा देवी के पूजा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व श्री महतो का बालिकाओं ने पारंपरिक रूप से पैर धुलाकर स्वागत किया। मौके श्री महतो ने कहा कि माता के आशीर्वाद से ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र की सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र के अनुसार चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को विकास के लिए सरकार द्वारा कोष दिया जाता है। विकास कार्य का भी कुछ मापदंड है, जो सिर्फ जनप्रतिनिधियों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर यहां के जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें जीताने का काम करेंगे तो ईचागढ़ विस के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ से विगत 30 साल से विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने वाले सदस्य बाहर का है इसलिए इस क्षेत्र के जनता की सुख-सुविधा के लिए विशेष कार्य नहीं किया। उनलोगों ने स्वयं का विकास जरूर किया।