जमशेदपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के सदस्यों ने श्रमिकों के साथ वो पल साझा किया जिसने सुबह को खुशनुमा व सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर कर दिया। सदस्यों द्वार मजदूरों के बीच ठंडा शर्बत, फल, बिस्किट, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया, जिनसे उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। सदस्यों ने कहा कि ये मजदूर हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं चाहे वो हमारे सिक्युरिटी गार्ड हों या हमारा सामान ढोने वाले रिक्शावाले या सफाई कर्मचारी। अगर ये एक दिन भी नहीं आयें तो हमारा जीवन उथल-पुथल हो जाता है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जमशेदपुर शाखा के मीडिया प्रभारी प्रीतेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंच के प्रांत संयोजक युवा विकास खेलकूद आशुतोष काबरा, अध्यक्ष विवेक पुरोहित, सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवचंद शर्मा, सह-सचिव प्रीतेश जैन, सह-कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष हेमन्त हर्ष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विकास शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन चाय पर चर्चा के साथ किया गया, जिसमें अध्यक्ष विवेक पुरोहित ने बताया की शाखा द्वारा आगामी आने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।