चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के सीमांतशोल गांव में शुक्रवार को स्व मदन मोहन किस्कू का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक समीर महंती ने स्व मदन मोहन किस्कू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, जिला सह सचिव धनजंय करुणामय, बलराम महतो, अपू महतो, मोहन माइती, निर्मल महतो, दशरथ मुर्मू, बबलू मुर्मू, गोविन्द हेम्ब्रम, कालिदास हेम्ब्रम, दशरथ हांसदा, दीपक बेहरा, अमर हांसदा, विमल नायक, संजीत सिंह, बुबाई दास, साहेबराम हांसदा, मिथुन कर, दीपक मदीना, देवाशीष दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.