खबरnational-corruption-organisation-राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश...
spot_img

national-corruption-organisation-राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश कमेटी की हुई घोषणा, कई को मिली जगह

राशिफल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश की नवगठित कमेटी की घोषणा राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा द्वारा की गई. मुकेश राय प्रदेश संयोजक, शशि भूषण प्रसाद प्रदेश प्रभारी, रवि शंकर केपी प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप पांडे कोल्हान प्रभारी, अभिषेक कुमार प्रदेश के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं जितेन्द्र सिंह प्रदेश के महासचिव बनाए गए. इसके साथ ही चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक ज्वाइंट सचिव, तीन प्रचार सचिव, एक संगठन सचिव एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष तथा तीन कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए. सभी सदस्यों को उनका आईडी कार्ड प्राप्त हो गया है. विदित हो कि पिछले रविवार को ही प्रदेश कमेटी के चयनित सदस्यों की वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई थी. वर्तमान में मानगो गुरुद्वारा रोड में प्रदेश का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है. राष्ट्रीय मुख्य सचिव द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव, पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक को नियुक्ति की कॉपी भेज दी गई है.
टीम एक नजर में :
संयोजक : मुकेश राय
प्रभारी : शशिभूषण प्रसाद
अध्यक्ष : रविशंकर केपी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अभिषेक कुमार
उपाध्यक्ष: रीना देवी, सुनील तिग्गा, रिंकी कात्यायन, राजकुमार लारोकार,
महासचिव: जीतेंद्र सिंह
सचिव: अभिषेक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पिंटू कुमार, अपराजिता पाल, बिनिता कुमारी
संयुक्त सचिव: शादाब अनवर
प्रचार सचिव: शरद सापारिया, फिरोज सैयद खान, सुमित रिगले
संगठन सचिव: रवींद्र सिंह
मीडिया प्रभारी: अनिल डेविड तिग्गा
कोषाध्यक्ष: चंदन कुमार
उप कोषाध्यक्ष: रवि तिर्की
कोल्हान प्रभारी : दिलीप कुमार पांडेय
कार्यकारिणी सदस्य : सिंटू कुमार शर्मा, सुजीत कुमार, पंकज कुमार

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading