खबरनयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे झारखंड व पड़ोसी राज्यों...
spot_img

नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे झारखंड व पड़ोसी राज्यों के 88 लोग, मेडिकल टीम ने की थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी का रखा गया विशेष ध्यान

राशिफल

जमशेदपुर : नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की दोपहर टाटानगर स्टेशन पहुंची, जिसमें सवार झारखंड एवं सीमावर्ती राज्यों के कुल 88 लोग जमशेदपुर पहुंचे। स्टेशन परिसर में प्रतिनियुक्त रेलवे पुलिस बल के जवानों ने सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से नीचे उतारा। इस ट्रेन से पूर्वी सिंहभूम जिले के 50, पश्चिमी सिंहभूम- 24, बलरामपुर(बंगाल)- 1, सरायकेला खरसांवा- 10 एवं ओड़िशा के 3 लोग पहुंचे, जिनकी स्टेशन परिसर में ही मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग की गयी।

यात्रियों के आगमन के पूर्व ही स्टेशन परिसर को सैनेटाइज किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर गोल घेरा बनाया गया था। इसके अलावा चिकित्सा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गयी थी। स्टेशन परिसर में अंचलाधिकारी सदर अनुराग कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, डीएसपी (विधि व्यवस्था) आलोक रंजन, थाना प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading