खबरPalamu : जोरकट में कोविड हॉस्पिटल का शिलान्यास, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी...
spot_img

Palamu : जोरकट में कोविड हॉस्पिटल का शिलान्यास, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के अलावा डीडीसी, सीओ भी रहे शामिल

राशिफल

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के किनारे बसे जोरकट गांव में रविवार को कृष्णा संस्थान के द्वारा 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल व ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया गया, जिसमें मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मंत्री व इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी के अलावा  डीडीसी पलामू, एडिशनल कलक्टर व सीओ मेदिनीनगर तथा साध्वी विभानंद गिरि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में यह प्रयास ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। उन्होंने बीते दिनों के कोरोना के कई मामलों का जिक्र  करते हुए कहा कि लोग बेड, ऑक्सीजन व दवा के अभाव में  कई लोगों की जान चली गई।  ऐसे में यह हॉस्पिटल व ऑक्सीजन प्लांट ऐसे लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। विदित हो कि पलामू में मरीजों के अनुपात में बेड काफी कम संख्या में उपलब्ध हैं और अभी चूंकि कोरोना के तीसरे लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है। इस को ध्यान में रखकर उन्होंने पलामू व आसपास के जिलों के मरीजों के लिए एक 100 बेड के कोविड अस्पताल व आईसीयू बनाने का निश्चिय किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading