खबरPlasma-donation-campaign-in-Jamshedpur : जमशेदपुर में जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाइटी के प्लाज्मा...
spot_img

Plasma-donation-campaign-in-Jamshedpur : जमशेदपुर में जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाइटी के प्लाज्मा डोनेशन अभियान को मिल रही सफलता, चार योद्धाओं ने किया प्लाज्मा डोनेट

राशिफल

Jamshedpur : प्लाज्मा डोनेशन अभियान को अब लोगों ने हांथों हाथ ले लिया है, हर दिन तीन से चार प्लाज्मा डोनर के जुड़ने से जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से प्रभावित लोगों के प्लाज्मा थैरेपी के लिए चलाये जा रहे इस अभियान को अब सफलता मिल रही है। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में चार वैसे योद्धाओं ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जो बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे और उन्होंने अपनी रोग प्रतिरोधी क्षमता (इम्युन सिस्टम) के माध्यम से कोरोना पर जीत हासिल की। वे कोरोना से निगेटिव होकर वैसे लोगों की जीवन रक्षा के लिए अपना प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये जो अभी कोरोना से अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं। चार प्लाज्मा डोनर अर्जुन मोहन दास, पंकज उपाध्याय, राहुल शर्मा तथा आशिफ रिजवान खान ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। आज इन प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में डॉ. एल.बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, प्लाज्मा डोनेशन के लिए जिला पदाधिकारी डिप्टी क्लक्टर स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी प्लाज्मा दान करने वाले को जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सभी को मोमेंटो प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्लाज्मा डोनेशन की जिला पदाधिकारी स्मिता नागेशिया ने प्लाज्मा दान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में यह आवश्यक है कि कोरोना से अपनी लड़ाई जीतने वाले योद्धा आगे बढ़कर उन लोगों के लिए प्लाज्मा डोनेशन कर सुरक्षा कवच बनें जो अभी कोरोना से लड़ाई के बीच में है। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे कोरोना से लड़ाई जीतने वाले युवाओं को प्लाज्मा डोनेशन के लिए मोटिवेट करें। प्लाज्मा डोनेशन के इस अभियान में शहर की कई अन्य संस्थाएं भी सक्रिय हुई है, जिनमें अच्छे करम ट्रस्ट तथा संघर्ष की टीम भी इस कार्य को आगे बढ़ाने में लगी है। आज प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के बीच प्लाज्मा डोनेशन हेतु जागरुकता फैलायी गयी, जिसमें जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी ने प्लाज्मा डोनेशन के सम्बन्ध में जानकारी देकर वैसे पुलिस कर्मियों से आगे आने का आग्रह किया, जिन्होने कोरोना को मात दिया है और अब वे कोरोना निगेटिव हैं। 40 पुलिसकर्मी जो कोरोना से निगेटिव हुए थे, उनमें से 14 को ही टेस्ट के उपयुक्त पाया गया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading