खबरPresident-Election-2022 : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया...
spot_img

President-Election-2022 : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन

राशिफल

  • पीएम मोदी समेत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्री भी हुए शामिल

नयी दिल्ली : ओड़िशा के मयूरभंज जिले में जन्मीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद भवन में दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया. द्रौपदी मुर्मू की ओर से 4 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. पहले सेट में पीएम नरेंद्र मोदी खुद उनके प्रस्तावक बने. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया. नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और केंद्र सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे. राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने विचार-मंथन किया है और बीजेपी ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है. द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. यदि द्रौपदी मुर्मू चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading