कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : रघुवर

राशिफल

मुख्यमंत्री रघुवर दास

सूबे में आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा निर्धारित 65 प्लस के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कमान संभाल ली है। इस क्रम में अपने गृह जिले में उन्होंने प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत किया। अगले दो दिनों तक मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मण्डलों में प्रवास कर कार्यकताओं को चुनावी रणनीति का ककहरा पढ़ाएंगे। गुरुवार शाम को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में भाजपा के बारीडीह मंडल की प्रवास कार्यक्रम निश्चित थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विशेष रूप से बैठक में शिरकत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर चुनाव प्रबंधन के गुरु मंत्र दिये। उन्होंने बूथ संरचनाओं के आशय में विस्तारपूर्वक जानकारी लिया और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। श्री रघुवर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि नए भारत और नए झारखंड के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यकताओं के बूते ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव मिला है। वहीं मंडल क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्राप्त फ़ीडबैक को उन्होंने संतोषजनक बताया। कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है। कार्यपालिका का काम है उसे जनता तक पहुंचाना। लेकिन एक जागरूक कार्यकर्ता सरकार और जनता के मध्य संवाद सेतु की भूमिका निभाते हैं। बैठक को महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि आगामी 09 सितंबर से जन आशीर्वाद अभियान के तहत घर-घर रघुवर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया।बैठक में विशेष रूप से संजीव सिंह,पवन अग्रवाल,मिथिलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,भूपेंद्र सिंह,राम प्रकाश सिंह अशोक,सुसंतो पांडा,जीवन साहू,अरुण तिवारी,रूबी झा, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर शुक्रवार को भी पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी, साकची पूर्वी, बिरसानगर एवं टेल्को मण्डलों के प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास शिरकत करेंगे।

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!