खबरjamshedpur-rural-मुसाबनी में विधायक रामदास सोरेन, अनुभाजन पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र का...
spot_img

jamshedpur-rural-मुसाबनी में विधायक रामदास सोरेन, अनुभाजन पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उदघाटन, ज्यादा से ज्यादा किसानों को निबंधन कराने का निर्देश

राशिफल

मुसाबनी : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से पंश्चिम बादिया का लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उदघाटन किया. मौके पर विधायक श्री सोरेन ने सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधा आप तक पहुंचेगी. किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचित करें. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया है और धान विक्रय हेतु जानकारी दी गई. इस दौरान 35 किलो धान अधिप्राप्ति की गई.मौंके पर धाटशिला के सहायक निवेदक विवेक कुमार, जिला परिषद् बुद्धेश्वर मुर्मू और बाघराई मार्डी, मुखिया पानो सोरेन, लैंप्स के अध्यक्ष कारू मुर्मू, सचिव कपोली घोष, रवि घोष समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading