खबरRanchi : मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि,...
spot_img

Ranchi : मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा-टाना भगतों के लिए राज्य सरकार करेगी विशेष टीकाकरण की व्यवस्था

राशिफल

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगतों के लिए राज्य सरकार विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर उन्हें वैक्सीन से लाभान्वित करेगी। उन्होंने बताया कि टाना भगत आज भी बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए अपना जीवन यापन करते हैं और राज्य सरकार उन्हें अपनी धरोहर मानती है। इसलिए राज्य सरकार का कर्तव्य हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें टीकाकरण का लाभ दे। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चला कर उन्हें टीकाकरण से लाभान्वित करे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading