खबरSaraikela-Accident : गम्हरिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर...
spot_img

Saraikela-Accident : गम्हरिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा मुर्गा व्यापारी, मुर्गा लूटने में व्यस्त रहे ग्रामीण

राशिफल

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा के समीप रविवार सुबह बाइक पर मुर्गा लेकर झिमरी जा रहे मुर्गा व्यापारी सामीद को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिससे मुर्गा व्यापारी बीच सड़क पर गिर गया. दुर्घटना में उसका बांया पैर टूट गया और उसे काफी चोटें आई. इस बीच मौके का फायदा उठाकर ग्रामीण बजाय दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को बचाने के बजाए मुर्गा लूटने में व्यस्त हो गए. किसी ने भी उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की. इस बीच मार्ग से गुजर रहे राहगीर भी काफी संख्या में जमा हो गए और तत्काल स्थानीय थाने एवं एंबुलेंस को भी सूचना दी गई. जिसके बाद गम्हरिया पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.इसके उपरांत घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भिजवाया गया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading