खबरSaraikela-Accident : ट्रैक्टर से गिरने से खरसावां के बनायकेला निवासी मजदूर की...
spot_img

Saraikela-Accident : ट्रैक्टर से गिरने से खरसावां के बनायकेला निवासी मजदूर की मौत

राशिफल

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बनाईकेला के रहने वाले गणेश हेंब्रम मंगलवार की रात गम्हरिया में ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर से गिरने से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गणेश हेंब्रम को लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गणेश हेंब्रम के पिता लखन हेंब्रम ने बताया की गणेश हेंब्रम ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। वह ट्रैक्टर के साथ किसी काम से गम्हरिया बाजार आया था। तभी ट्रैक्टर से गिर गया और इस सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई। गणेश  हेंब्रम लखन हैंब्रम के तीन बेटों में मझला था। लखन हेंब्रम राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि गणेश हेंब्रम मजदूरी करता था। सूचना पुलिस को अभी नहीं दी गई है। कुछ लोग रात को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शव को ले जाने की फिराक में थे। लेकिन होमगार्ड के जवानों ने उन्हें शव नहीं ले जाने दिया। शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading