खबरSaraikela-chaibasa : चाईबासा में रुंगटा ग्रुप ने बांटे सौ से अधिक कंबल,...
spot_img

Saraikela-chaibasa : चाईबासा में रुंगटा ग्रुप ने बांटे सौ से अधिक कंबल, कंपनी अधिकारियों ने गरीबों को प्रदान किये कंबल

राशिफल

चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से सोमवार को चाईबासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित महादेव कॉलोनी, मेरी टोला एवं पुलहातु फ्लॉवर मिल इलाके के करीब 100 निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. रुंगटा ग्रुप के सीनियर जीएम एसके पाठक एवं सीएसआर किशन ठाकुर ने बढ़ती सर्दियों के मद्देनजर चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न भागों में सौ से अधिक जरूरतमंद गरीब-असहाय, विधवा-विधुर एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच कंबल वितरण किया, इस दौरान वार्ड पार्षद लालो लकड़ा एवं जयंत कुमार भी उपस्थित रहे. वार्ड पार्षद लालो लकड़ा ने रुंगटा ग्रुप की ओर से सीएसआर के तहत किये गये कंबल वितरण की प्रशंसा करते हुए कंपनी का आभार भी जताया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading