खबरsaraikela- Chhutni- Mahto- honored- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया पद्मश्री छुटनी...
spot_img

saraikela- Chhutni- Mahto- honored- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया पद्मश्री छुटनी महतो को सम्मानित, गदगद छुटनी ने कहा- डायन-बिसाही के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

राशिफल

जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने बीरबांस पहुंच पद्मश्री सम्मान पानेवाली छुटनी महतो को पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा नेता बास्को बेसरा, शंभु मंडल, रश्मि साहू सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. श्री दास ने पद्मश्री सम्मान पानेवाली छुटनी महतो के जज्बे की सराहना की और कहा इससे साफ हो गया कि केंद्र सरकार का ध्यान समाज के अंतिम पायदान पर बैठी महिला पर भी है जिसका पूरा जीवन समाज में फैले डायन- बिसाही जैसी कुप्रथा को दूर करने के लिए संघर्ष करने में बीत गया. (नीचे भी पढे)

उन्होंने झारखंड के तीनों विभूतियों के कार्यों की सराहना की जिन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री से मिले सम्मान से गदगद छुटनी महतो ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें इस अभियान को जारी रखने की बात कही है. उन्होंने बताया कि अंतिम सांस तक डायन कुप्रथा के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा. हालांकि छुटनी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से एक गाड़ी और एक शिक्षित सहयोगी की मांग की ताकि इस कुप्रथा के खिलाफ जारी अभियान में उन्हें सहयोग मिल सके. उन्होंने इस कुप्रथा को समाज से दूर करने के लिए अपनी बहू को भी इस अभियान से जोड़े जाने की घोषणा की.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading