खबरSaraikela-Gamharia : स्थानीय विधायक वोट लेकर भूल गए है गांव का रास्ता,...
spot_img

Saraikela-Gamharia : स्थानीय विधायक वोट लेकर भूल गए है गांव का रास्ता, आजसू दिखाएगा रास्ता : हेमन्त पाठक

राशिफल

गम्हरिया : गम्हरिया स्थित सामरम गांव में दर्जनों ग्रामीण और महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु सिंह ने की और संचालन राजेश महतो ने किया। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि गांव में कोई भी नेता यहां की जन समस्याओं के बारे में पूछने नहीं आता है। गांव में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, इंदिरा आवास, बाढ़ समेत कई समस्याएं हैं, पर नेता वोट लेकर हमलोगों को भूल गए हैं। अवसर पर बतौर मुख्य तिथि हेमन्त पाठक ने स्थानीय विधायक चम्पई सोरन वोट लेने के वाद उस गांव को भूल गये हैं, जिस गांव के वोट से वह विधायक बने हैं। यह सरायकेला विधानसभा अब परिवर्तन मांग रहा है। आजसू पार्टी इस क्षेत्र की सूरत ओर सीरत बदल सकती है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव विमलेश मंडल, सचिव संतोष कुमार, राजेश महतो, आशीष प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष महतो, कांग्रेस महतो, संतोषी महतो, परमिला महतो, सुदेवी महतो, शंकर महतो व अन्य शामिल थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading