खबरSaraikela-Rajnagar : अपने चहेते धर्मा मुर्मू का शव देखते ही भावुक हुए...
spot_img

Saraikela-Rajnagar : अपने चहेते धर्मा मुर्मू का शव देखते ही भावुक हुए मंत्री चंपई सोरेन, दी श्रद्धांजलि, सरायकेला झामुमो कार्यालय में भी नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि

राशिफल

सरायकेला : अपने चाहते धर्मा मुर्मू का शव देखते ही मंत्री चंपई सोरेन भावुक हो उठे. उन्होंने नम आंखों से धर्मा मुर्मू के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद झामुमो कार्यकर्ता सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस से धर्मा मुर्मू के पार्थिव शरीर को लेकर राजनगर उनके पैतृक आवास पर पहुंचे. जहां से अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है. इससे पूर्व धर्मा मुर्मू के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय ले जाया गया. जहां सभी ने बारी-बारी से उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन बस टकटकी लगाए अपने प्रिय पात्र के पार्थिव शरीर को देख रहे थे. उनके मुंह से शब्द नहीं फूट रहे थे. वे निःशब्द थे. बता दें कि गुरुवार को सड़क हादसे में राजनगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू की दर्दनाक मौत हो गई थी. धर्मा मंत्री चंपई सोरेन के बेहद करीबी थे. धर्मा की मौत से न केवल मंत्री चम्पई सोरेन, बल्कि पार्टी को भी बड़ी क्षति हुई है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading