खबरSaraikela-Republic- Day : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मना जिला स्तरीय...
spot_img

Saraikela-Republic- Day : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मना जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, शान से लहराया तिरंगा, रंग-बिरंगी व कोरोना वारियर्स की झांकी ने मन मोहा, मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा-युवा नेतृत्व के संरक्षण में झारखंड को खुशहाल बनने की ओर अग्रसर

राशिफल

सरायकेला : देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है. इधर सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें राज्य के मंत्री चम्पई सोरेन ने तिरंगे को सलामी दी. इस साल वैश्विक महामारी के कारण बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित की गई. हर साल की तरह इस साल आम लोगों के प्रवेश से पहले कई सावधानियों का पालन किया गया. इस समारोह में जिला बल ने परेड में हिस्सा लिया, जबकि रंग बिरंगी झांकिया भी निकाली गई जिसमें कोरोना संक्रमण का किस तरह कोरोना वॉरियर्स ने मुकाबला किया यह दर्शाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने संबोधन में मंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य वासियों को 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए युवा नेतृत्व के संरक्षण में झारखंड को खुशहाल झारखंड बनने की ओर अग्रसर बताया. उन्होंने बेहतर लोकतंत्र के लिए संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करने पर बल दिया मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि हमारे देश की खूबसूरती इसी से है कि हमारे पास दुनिया का सबसे सशक्त संविधान है जिसमें सभी को समान अधिकार दिए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को नमन किया साथ ही बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग के कारण आज देश खुले में आजादी की सांस ले रहा है संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार के कारण ही हमारी देश की एकता और अखंडता आज भी बरकरार है. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण झारखंड थोड़ा पीछे जरूर हुआ है, लेकिन अब धीरे- धीरे सबकुछ सामान्य हो रहा है. जल्द ही बलिदानों के सपनों का उन्नत और खुशहाल झारखंड बनेगा इसके लिए झारखंड सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading