सरायकेला : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है. सुबह विधि-विधान के साथ महोत्सव का आगाज हुआ. जहां श्याम भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली. इस निशान यात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष भक्त श्याम गीतों पर थिरकते नजर आए. (नीचे भी पढ़ें)
सरायकेला लक्ष्मी नारायण मंदिर से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक निशान यात्रा निकाली गई. वहीं शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें कई नामी कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]