खबरसामाजिक संस्था सेवा सदैव व जंबू अखाड़ा ने पुलवामा के शहीदों को...
spot_img

सामाजिक संस्था सेवा सदैव व जंबू अखाड़ा ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राशिफल

जमशेदपुर : पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की प्रथम पुण्यतिथि पर देवनगर स्थित गांधी आश्रम में शहीदों को नमन करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेवा सदैव सामाजिक संस्था एवं जंबू अखाड़ा समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जला कर मौन व्रत रखा गया।

सभा का संचालन केके ओझा ने किया। कार्यक्रम में गांधी आश्रम के मुखिया कालीचरण, घासीराम, संतोष ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में गांधी आश्रम की माताएं, बहनें, युवा साथी एवं बच्चे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मानव श्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरविंद देशबंधु, सामाजिक न्याय मोर्चा के परशुराम बागी, मानवता समाज दर्पण के राकेश चंद्रवंशी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रह्लाद लोहरा एवं जंबू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने अपने विचार रखे।

शहीदों की पवित्र आत्मा की शांति के लिए गरीब गांधी आश्रम के लगभग 150 नर नारायणों के बीच अन्नपूर्णा के कार्यक्रम के दौरान भोजन कराया गया। इस अवसर पर अखाड़ा के लाइसेंसी रणवीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, सेवा सदैव के अध्यक्ष अरविंद कुमार (छोटू), जंबू अखाड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे, सोनू, पप्पू, जंग बहादुर, राजा, सौरभ नंदी, संजय हजारी, अरुण, विनोद गोराई, सोमेन मुखी, रंजन, एबी चटर्जी, महिला नेत्री आरती मुखी, संगीता शर्मा, नीना कालिंदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading