खबरटाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पर एनएस ग्रेड कमेटी मेंबरों ने...
spot_img

टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पर एनएस ग्रेड कमेटी मेंबरों ने बनाया अभूतपूर्व दबाव, बोला- सिंह का विरोध कर रवि को अध्यक्ष बनाया, न्याय नहीं दिला सकते तो सत्ता छोड़े

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय का कंपनी के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों और कमिटी मेम्बरों ने घेराव किया. अब तक का अभूतपूर्व दबाव यूनियन के अध्यक्ष पर इन लोगो ने बनाया. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनको हक और वाजिब मांगे पूरी नही करा सकते हैं तो आने पड़ से इस्तीफा दे दें क्योंकि पिछली बार के ग्रेड में लाभ नही दिलाने के कारण एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मेहनत कर अध्यक्ष के तौर पर आर रवि प्रसाद को आसीन कराया था और फिर से उनकी मांगे पूरी नही हो पायेगा तो क्या फायदा है कि उनका नेतृत्व आर रवि प्रसाद करते रहे. आपको बता दे कि पिछली बार के ग्रेड रिवीजन समझौता में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने डीए पर पॉइंट वैल्यू को बेहतर करने की मांग की थी जिसको पूरा नही किया गया था.

इन लोगों ने कहा कि डीए पर पॉइंट वैल्यू को बेहतर करते हुए सुधार किया जाए, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का ग्रेड समझौता अलग से तीन से चार साल के लिए ही किया जाए जबकि अलग से उनका एमजीबी तय किया जाए क्योंकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों और स्टील वेज के कर्मचारियों के वेतनमान में काफी अंतर है और एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का हाल बुरा है. इन लोगो ने कहा कि 6 साल का पिछला बार समझौता हुआ और आज समझौता होते होते आठ साल हो गया. स्टील वेज के कर्मचारियों को ज्यादा फर्क नही पड़ता है लेकिन एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस दौरान अध्यक्ष ने सबकी बातों को गम्भीरता से सुना और बोला कि इस बार के वेज रिवीजन में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का बेहतर और सम्मानजनक वेतन का निर्धारण किया जाएगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading