खबरTatanagar-Railway : दपू टाटानगर रेलवे संस्थान में सिविल डिफेंस ने लगातार एक...
spot_img

Tatanagar-Railway : दपू टाटानगर रेलवे संस्थान में सिविल डिफेंस ने लगातार एक माह से रेलकर्मियों को कोविड वैक्सन दे रही सीनियर नर्स पुष्पम रानी को किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : रेलवे हॉस्पीटल के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजू महन्ता ने नर्स पुष्पम रानी को पुष्प गुच्छ और सिविल डिफेस वोलेन्टीयर गीता कुमारी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि पुष्पम रानी पिछले 30 दिनो से लगातार रेल कर्मचारियों को वैक्सीन दे रही हैं और अभी तक लगभग 3000 रेलकर्मिंयो को वैक्सीनेट किया है। कोरोना संक्रमण के इस भय के माहौल में लगातार वैक्सीनेशन का कार्य बिना डर के निरंतर देना इनके अदम्य साहस का परिचायक है। सिविल डिफेंस इस साहस पूर्ण कार्य का अभिनन्दन करता है। समारोह में उपस्थित क्षेत्रिय प्रवंधक विनोद कुमार ने टाटानगर स्टेशन में सिविल डिफेंस के द्वारा योगदान की प्रसंसा करते हुए नर्स पुष्पम रानी के कार्यों की सहराना की। सिविल डिफेंस के जवानो ने तालियो के साथ पुष्पम रानी का सम्मान किया। मंच का संचालन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। समारोह में सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजू महन्ता, क्षेत्रीय प्रबन्धक विनोद कुमार के साथ सिविल डिफेंस के जवान कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, अनामिका मंडल, सुजीत कुमार, मंगल गोप, दीपक कुमार, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश, सिन्टू कुमार, महादेव दास, राजेश कुमार सिंह, गुलशन कुमार, प्रदीप कुमार शामिल हुए। सम्मान समारोह के पश्चात सिविल डिफेंस के 16 वोलेटीयर को को वैक्सीन लगायी गई, जो 45 वर्ष आयु के नीचे की थी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस के जवानो को दी गई थी।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading