खबरबैतरणी नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, क्षेत्र में सनसनी, जगन्नाथपुर...
spot_img

बैतरणी नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, क्षेत्र में सनसनी, जगन्नाथपुर और चंपुआ पुलिस मामले की जांच करने पहुंची

राशिफल

चाईबासा : झारखंड और ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र के बीच बैतरणी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हलांकि इस मामले की सूचना मिलने पर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर पुलिस और ओड़िशा राज्य के क्योंझर जिला की चंपुआ पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान चंपुवा के थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान ने स्पषट किया की यह लाश चंपुआ थाना क्षेत्र में है, लेकिन अब यह जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिली थी की एक अदमी की लाश बैतरणी नदी के तट पर मिली है और लाश पूरी तरह फुल गयी है। यह सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और अपने सीमावर्ती क्षेत्र का भी अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि लाश चंपुआ थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में है। इसके बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने चंपुआ पुलिस को सूचना दी तो चंपुआ पुलिस ने भी पहुंच कर जांच कर लाश अपने सीमा क्षेत्र में होने की बात स्वीकारी। दूसरी ओर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी की चंपुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओड़िशा के कोंकड़ापाट के लोगों ने गुरुवार की सुबह नदी में लाश को बहते देखा था, फिर बैतरणी नदी के पास आदिवासी टोला टुड़साई के लोगों नें भी लाश को बहकर बैतरणी नदी की ओर आते देखा। गुरुवार की शाम बैतरणी नदी जो चंपुआ थाना के सीमा क्षेत्र में पड़ता है। नदी के किनारे एक पेड़ के पास जा फंसा जो वहीं पड़ा हुआ पाया गया। सुबह शौच करने के लिए लोग गये तो शव को देख कर सनसनी फैल गई। उसके बाद चर्चा का विषय बन गया। इस बात की भी चर्चा होती रही कि किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है, ताकि ओड़िशा से झारखंड में बह कर चला जाये। मजे की बात यह है की चंपुआ पुलिस ने लाश तो देख लिया, लेकिन अपने कब्जे में नहीं लिया। मौके पर कहा गया कि लाश को निकालने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी लाने पर वहां से उठाया जायेगा। यदि पानी का बहाव तेज हुआ तो लाश दूसरी ओर बह जायेगी। खैर मामला जो भी लेकिन चंपुआ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading