खबरweather-update- जमशेदपुर में आज पूरे दिन छाये रहेंगे बादल, होगी बूंदा-बांदी, जानें...
spot_img

weather-update- जमशेदपुर में आज पूरे दिन छाये रहेंगे बादल, होगी बूंदा-बांदी, जानें अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

राशिफल

जमशेदपुरः झारखंड व आस पास के इलाकों में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जमशेदपुर में लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. पिछले गुरुवार की शाम शहर में झमाझम बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मॉनसून सक्रिय रहा. लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है और इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य में बंगाल की खाड़ी से होती हुई दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण आसमान में बादल छाये रहेंगे.अगले छह दिन तापमान में गिरावट रहेंगी.
अगले छह दिन का अनुमानित तापमान
दिन —— अधिकतम —– न्यूनतम
शुक्रवार —– 33 —– 25
शनिवार —– 32 —– 25
रविवार —— 32 —– 26
सोमवार —– 32 —– 26
मंगलवार —- 32 —– 26
बुधवार —- 33 —– 26

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!