खबरweather-update-झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, कई हिस्सों में भारी...
spot_img

weather-update-झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

राशिफल

जमशेदपुर : गुरुवार की सुबह से ही जमशेदपुर में धूप-छांव की स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड की राजधानी रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, देवघर, पलामू, गढ़वा, कोडरमा,चतरा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ मेघ गर्जन भी होगा. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना है, जिसका असर बिहार और झारखंड के उत्तरी हिस्सों में देखने मिल रहा है. वहीं जमशेदपुर में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है. उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट आयी है. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!