Home खबर

West-Singhbhum-‍BJP : लैंड म्यूटेशन बिल के विरोध में बड़ाजामदा में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Chaibasa : झारखंड रसरकार द्वारा लैंड म्यूटेशन बिल लाने के प्रस्ताव के विरोध में रविवार को बड़ाजामदा में सारंडा मंडल के बड़ाजामदा पंचायत में जिप सदस्य शंभु हाजरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सभा को सबंधोति करते हुए सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास व जिप सदस्य शंभु हाजरा नें कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा लैंड म्यूटेशन बिल को झारखंड केबिनेट द्वारा विगत दिनों में पास कर दिया गया है। सोमवार को सरकार द्वारा झारखंड विधानसभा से पास करने की योजना है। इस विषय के विरोध में प्रदेश कार्यालय के आदेशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मराण्डी के अह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी के तहत बड़ाजामदा के सारंड़ा मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया है। इस दौरान अजित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजिता नायक, जिला सदस्य संजीव राय, विनोद साव एवं प्रफुल्लो महाकुड़, मीना महतो, लालू गुप्ता, मनोज सुल्तानिया, शिवकुमार गुप्ता, पिंटू सरदार, ध्रमेंद्र झा, आरके प्रधान, प्रकाश गुप्ता, राकेश ठाकुर, बसंत गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version