West-Singhbhum-Chaibasa : चाईबासा में कांग्रेसियों ने मदर टेरेसा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राशिफल

चाईबासा : जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस भवन में अंतर्राष्ट्रीय शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एवं भारत रत्न मदर टेरेसा की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एवं भारत रत्न मदर टेरेसा समाज को नई दिशा देने वाली और गरीबों, अनाथों, असहायों के दुख-दर्द के लिए जीने वाली प्रेम, दया, करुणा की प्रतिमूर्ति थीं. उन्होंने बचपन से ही गरीबी का दौर देखा. शिक्षा प्राप्त करते हुए 12 वर्ष की आयु में उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपना जीवन दूसरों की सेवा में लगाएंगी और 18 वर्ष की आयु में सिस्ट ऑफ लोरेटो में शामिल हुईं. एक बार वह भारत घूमने आईं और उनके मन में भारत के गरीबों को देखकर सेवा का भाव उभरा. इसके बाद वह कोलकाता में आ गईं और दूसरों की सेवा करते हुए 1948 में भारत की नागरिकता ले ली. 1950 में उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की. 1962 में भारत ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया और 1979 में मानव कल्याण कार्य हेतु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें एक लाख 92 हजार डॉलर दिए गए. पांच सितंबर 1997 को उन्होंने अंतिम सांस ली. कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राकेश सिंह, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, संतोष सिन्हा, सिदयु तुबिद, सुशील कुमार दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!