खबरWest singhbhum ckp accident - चाईबासा में अज्ञात वाहन ने युवक को...
spot_img

West singhbhum ckp accident – चाईबासा में अज्ञात वाहन ने युवक को मारा धक्का, घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

राशिफल

चक्रधरपुर / रामगोपाल जेना : चाईबासा बोडदा पुल के पास रविवार की सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे नलिता गांव निवासी दुर्गा डांगिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा को धक्का मारने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया. घायल अवस्था में पड़े दुर्गा की जानकारी स्थानीय लोगों ने मजदूर नेता सिकंदर जामुदा को दी. इसके बाद सिकंदर ने उसे अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया. दुर्गा चक्रधरपुर के उलीडीह गांव में अपने नानी के घर मे रहकर जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में पढ़ाई करता है. घटना की सूचना होने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading