खबरwest singhbhum Congress : स्व राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में...
spot_img

west singhbhum Congress : स्व राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में शुरू किया पर्यावरण सप्ताह

राशिफल

चाईबासा : प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के निर्देश के आलोक में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाने को लेकर पर्यावरण सप्ताह पूरे जिले के हर विधानसभा में शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन जिस तरह से हो रही है वह एक गंभीर समस्या है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। आज उद्योग स्थापित करने के लिए अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की जा रही है, जंगलों को नष्ट किया जा रहा है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इसका खमियाजा कहीं न कहीं हमें और हमारे आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए “पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ”अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देश के आलोक में प्रत्येक जिले में युवा कांग्रेस ने शुरू की है। युवा कांग्रेस हमेशा चाहे पर्यावरण हो,शिक्षा हो या समाज में हो रहे अन्याय हो हमेशा समाज और देश हित में खड़ा हो कर अपनी सेवा देते रहेगा और देश हित में कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव सनी पाट पिंगुवा, जगन्नाथ हेम्ब्रोम,कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष चुम्बरू हेम्ब्रोम,संसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय,सनातन सिंकु,विश्णु पिंगुवा, कृष्ण पिंगुवा,सुकान्त बोदरा आदि उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading