Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में अनुशासनहीनता बरतने वाले कांग्रेसियों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करते हुए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत के खिलाफ पार्टी की छवि को धूमिल करने के आरोप में निष्कासित किए जाने वालों में सांसद प्रतिनिधि कृष्णा सोय, तुरी सुंडी, बिरसा कुंटिया, सिद्धार्थ होनहागा, संतोष सिन्हा, लक्ष्मण हांसदा, तरुण पुरती एवं मुकेश दास शामिल हैं। यह जानकारी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने एक बयान जारी कर दी है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]