खबरWest-Singhbhum : चाईबासा में पुण्यतिथि पर याद किये गये हॉकी के जादूगर...
spot_img

West-Singhbhum : चाईबासा में पुण्यतिथि पर याद किये गये हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

राशिफल

रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि मनायी गयी। पुण्यतिथि के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम हॉकी एसोसिएशन की सचिव ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही उपस्थित सभी खेल प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात पश्चिम सिंहभूम में हॉकी खेल को निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे सचिव नसीम चम्पिया एवं समीर इक्का को एकल पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

नसीम चंपिया ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की आज हमारे क्षेत्र में हॉकी खेल के प्रति ज्यादा आकर्षण नहीं है लेकिन हॉकी खेल के खिलाड़ियों का उत्साह राज्य स्तर पर देखे तो काफी अच्छा है हमारे बंदगांव प्रखंड एवं चक्रधरपुर प्रखंड में हॉकी के काफी खिलाड़ी हैं जो राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं जिला मुख्यालय चाईबासा होने के नाते हमें चाईबासा में भी हॉकी खेल के प्रति खिलाड़ियों को जागरूक और आकर्षित कर आना होगा ताकि खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल हो सके। पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे इस पश्चिम सिंहभूम में खिलाड़ियों लड़कियों को प्रोत्साहन एवं सहयोग की काफी आवश्यकता है और राज्य सरकार को भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग देना चाहिए। तभी हमारे यहां के युवा खिलाड़ी आगे बढ़ पाएंगे। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि यहां का आदिवासी समाज काफी पिछड़ा है और अपने रोजमर्रा की जिंदगी और जीवन यापन में ही लोग परेशान रहते हैं तो खेल की ओर ध्यान कम जा पाता है यदि सहयोग होगा तो खेल क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने भविष्य को संवार सकें आज मेजर ध्यानचंद को हम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं निश्चित रूप से उनके उनके जीवनी को अध्ययन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कार्यक्रम मैं जितेंद्र मधेशिया,प्रताप कटियार,दयानंद मलुवा, दिलीप साव, राम सिन्हा ,आलोक झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, पिंटू प्रसाद, मुकेश जोगी, शिव बजाज, अजय मोहता, मोटू कारवां, जय किशन यादव, बलराम प्रजापति, श्यामल दास, पिंटू ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading