खबरwest-singhbhum-पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने में जुटा झारखंड मुक्ति...
spot_img

west-singhbhum-पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने में जुटा झारखंड मुक्ति मोर्चा

राशिफल

चाईबासा: नवंबर एवं दिसम्बर माह में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रखंड से लेकर पंचायत एवं ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने में झामुमो जिला समिति जुट गया है. जिला सचिव सोनाराम देवगम के नेतृत्व में 20 सितम्बर को जगन्नाथपुर के सोसोपी में जगन्नाथपुर प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर जिला सचिव सोनाराम देवगम ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र को जिला समिति द्वारा गोद लेने का घोषणा किया साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान समय में पार्टी का विधायक या सांसद नहीं होने के कारण कार्यकर्ता निराश ना हों. झामुमो जिला समिति कार्यकर्ताओं के हर दुख-सुख में भागीदार रहेगा और संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान का भी प्रयास क‌रेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा के साथ -साथ राज्य की वित्तीय स्थिति के कारण राज्य में मौजूद विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है और लगातार जनहित में फैसले ले रही है. कार्यकर्ता ग्राम एवं पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही आगामी नवम्बर दिसम्बर माह में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहे.

बैठक को केन्द्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता इकबाल अहमद, केन्द्रीय सदस्य इजहार राही, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंकू, जिला सहसचिव सोहेल अहमद, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह लागुरी, जिला सदस्य, एमएम जाफर, चुमन लागुरी, जगबंधु गोप, जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चन्द्र पूर्ति, प्रखंड कोषाध्यक्ष महेंद्र तिरिया, पंचायत अध्यक्ष सुखलाल लागुरी, आनंद करवा, हरिश दोरायबुरु, सोमनाथ सोय, शिव सिंकु, आदि ने भी सम्बोधित किया. उन्होंने पार्टी संगठन को सर्वोपरि बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी और संगठन के प्रति समर्पित और जवाबदेह बनने का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी संगठन ही हमारी ताकत है इसे प्रखंड से लेकर पंचायत एवं ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है. संगठन मजबूत होगा तो सामने आने वाले हर चुनौती का हम सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं.

इस अ‍वसर पर सोनाराम देवगम,जिला प्रवक्ता इकबाल अहमद, केन्द्रीय सदस्य इजहार राही, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंकु, जिला सहसचिव सोहेल अहमद, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह लागुरी, जिला सदस्य चुमन लागुरी, जिला सदस्य एमएम जाफर, जगबन्धु गोप, प्रखंड कोषाध्यक्ष महेन्द्र तिरिया, सुखलाल लागुरी, आनन्द करवा, हरिश दोरायबुरु, सोमनाथ सोय, शिव सिंकु, अतुल शंकर लागुरी, भूषण केराई, सोनाराम सिंकु, रासिका केराई, मंगल सिंह तिरिया, कमल किशोर तिरिया, सतीश केराई, नवीन सिंकु, खगेश प्रधान, राजू गोप, जय प्रधान, अनिल दिगी, लाल सिंह लमाये, संतोष पुरती, चन्द्र मोहन पुरती, अनिल पुरती, कैलाश कोड़ा, राबर्ट कोड़ा, उमेश चंद्र सोय, विकास केराई, नोन्दो हेम्बरोम, गुरुचरण पुरती, सुरेन केराई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading