चाईबासा: सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पद से इस्तीफा के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निष्ठा लगन पूर्वक पार्टी हित में कार्य करने के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड कांग्रेस समर्थित सरकार बनना संभव हुआ. एसटी बहुल क्षेत्र सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में चुनाव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था जिस कारण सिंहभुम संसदीय सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को हराकर कांग्रेस ने यह सीट पर अपना कब्जा जमाया. वर्तमान में राजस्थान में जो संवैधानिक संकट उत्पन्न हुआ उसका समाधान भी राहुल गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जहां आज केंद्र की भाजपा सरकार अपनी जनविरोधी निर्णय को जनता पर थोप रही है ऐसे में मुखर होकर राहुल गांधी सरकार का सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध करते रहे हैं, इनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पुनः एक बार अपनी पुरानी गरिमा को प्राप्त कर पूरे देश में परचम लहराएगा ऐसा विश्वास है.
west singhbhum: सांसद गीता कोड़ा ने कहा- एक बार फिर से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए
[metaslider id=15963 cssclass=””]