खबरपश्चिम सिंहभूम : लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा भूखा,...
spot_img

पश्चिम सिंहभूम : लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा भूखा, जिला प्रशासन ने जिले में संचालित सभी दाल भात केंद्रों में शुरू की निःशुल्क सेवा, जिले के 18 प्रखंडों में 21 दाल भात केंद्र हैं संचालित

राशिफल

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिले में संचालित 21 दाल भात केंद्र के माध्यम से जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाने का निर्देश जिला आपूर्ति कार्यालय को दिया गया है. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन ने दी. उन्होंने बताया पूर्व से संचालित 21 दाल भात केंद्रों के अतिरिक्त आज से सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप भी नि:शुल्क दाल भात केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि अतिशीघ्र कुछ अन्य स्थानों पर भी आकस्मिक दाल भात केंद्रों की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी.

उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जारी इस दिशा-निर्देश के बाद संपूर्ण तालाबंदी के दौरान जिले में रह रहे वैसे दैनिक मजदूर जो अपने-अपने क्षेत्र में वापस नहीं जा पा रहे हैं तथा जिले के वैसे दैनिक मजदूर जिनके पास काम न होने की वजह से पैसों का अभाव है, उन सभी को इन केंद्रों के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. भोजन के लिए दाल भात केंद्रों में जाने वाले सभी व्यक्तियों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने बर्तन लेकर जाएंगे और खाना लेकर वापस अपने पूर्व के स्थान पर चले जायें.

जिले में संचालित हैं दाल भात केंद्र
चाईबासा सदर प्रखंड में प्रखंड परिसर, चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र में चाईबासा बस स्टैंड, चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र में सदर अस्पताल चाईबासा, चक्रधरपुर प्रखंड में प्रखंड परिसर के समीप, चक्रधरपुर नगरपालिका क्षेत्र में भारत भवन, नोवामुंडी प्रखंड में बाजार टांड नोवामुंडी, खूंटपानी प्रखंड में प्रखंड कार्यालय के समीप, तांतनगर में प्रखंड परिसर, मंझारी प्रखंड में प्रखंड परिसर, झींकपानी प्रखंड में जोड़ापोखर चौक, टोंटो प्रखंड में बड़ा झींकपानी, हाटगम्हरिया प्रखंड में हाटगम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र के समीप, कुमारडुंगी प्रखंड में कुमारडुंगी चौक ढिपासाई, मझगांव प्रखंड में प्रखंड कार्यालय के समीप, जगन्नाथपुर में जगन्नाथपुर बस स्टैंड, मनोहरपुर प्रखंड में अस्पताल के समीप, गोईलकेरा प्रखंड में गोईलकेरा बाजार, सोनुवा प्रखंड में सोनुवा बाजार, आनंदपुर प्रखंड में बाजार टाड, गुदड़ी प्रखंड में गुदड़ी हाट बाजार, बंदगांव प्रखंड में बाजार टाड.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading