खबरwest-singhbhum-21 अगस्त को विधायक लोबिन हेम्ब्रम और गीताश्री उरांव आएंगे चाईबासा, गांधी...
spot_img

west-singhbhum-21 अगस्त को विधायक लोबिन हेम्ब्रम और गीताश्री उरांव आएंगे चाईबासा, गांधी मैदान में होगी सभा

राशिफल

रामगोपाल जेना

चाईबासा:आगामी 21 अगस्त को गांधी मैदान चाईबासा में झारखंड बचाओ मोर्चा का सभा आयोजित की गई है. इस सभा में झारखंड बचाओ मोर्चा के मुख्य संयोजक विधायक लॉबिन हेंब्रम और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव भाग लेंगे. सभा मुख्य रूप से झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को राज्य सरकार की नियुक्ति में सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और इसके लिए राज्य सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति व नियोजन नीति का निर्धारण शीघ्र करे,इस पर केंद्रित होगा. इस केंद्रित मांग के साथ ही सीएनटी/एसपीटी एक्ट का सख्ती से अनुपालन, भाषा नीति,विस्थापन नीति,पांचवी अनुसूची की प्रभावी अनुपालन शामिल है।यह जानकारी झारखंड बचाओ मोर्चा आयोजक समिति के संयोजक पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने दी है. (नीचे भी पढे)

झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय सदस्य नरेश मुर्मू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह मोर्चा गैर राजनीतिक दल सामाजिक संगठन है. यह मोर्चा विशुद्ध रूप से झारखंडी जनता के व्यापक हित में आंदोलन और संघर्ष करने के लिए बनाया गया है. इसलिए अधिक से अधिक संख्या में सभा में भाग लेकर सभा को सफल बनाने का प्रयास करें.विदित हो आज जिला परिषद परिसर चाईबासा में झारखंड बचाओ मोर्चा की एक आवश्यक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने की. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड बचाओ मोर्चा केंद्रीय ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्य नरेश मुर्मू,सन्नी सिंकु,आसमान सुंडी,दामु बानरा,लक्ष्मण सोय,रमेश जेराई,सुरेंद्र टुडू,,शैली शैलेंद्र सिंकू,कंदर्प गोप,सुरेंद्र बिरुली और अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading