खबरwest singhbhum : पल्स पोलियो अभियान आरंभ, 2,297 केंद्रों पर जिले के...
spot_img

west singhbhum : पल्स पोलियो अभियान आरंभ, 2,297 केंद्रों पर जिले के 2 लाख 30 हजार 598 बच्चों को दी जायेगी खुराक

राशिफल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार से सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 2,30,598 बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए 2,297 पोलियो टीका केंद्र बनाये गये हैं। उपायुक्त अरवा राजकमल के निदेशानुसार चाईबासा जिला परिषद की अध्यक्ष लालमुनि पूर्ति एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंजू दूबे ने सदर अस्पताल परिसर से इस अभियान की शुरुआत की। उपायुक्त के द्वारा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है। आज से प्रारंभ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही आम लोगों से यह अपील की गई है कि सभी अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो टीका केंद्र पर लाकर दो बूंद खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे इस विषाणु को जिले से हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके। उपायुक्त के द्वारा सभी स्थानीय जन-प्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण मुंडा से भी अपील की गई है कि वह इस सघन अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कर पोलियो को जड़ से मिटाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा क्षेत्र में सघन प्रचार-प्रसार अभियान लगातार चलाया गया है। अभियान के तहत 19 जनवरी को चिन्हित केंद्रों पर एवं केंद्र पर से छूटे बच्चों को 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर जाकर पोलियो रोधी खुराक दिया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2,435 टीम का गठन किया गया है, इसके साथ ही 42 मोबाइल टीम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्टेशनों एवं बस पड़ाव पर आने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के देखरेख में अभियान के संचालन पर नजर रखने हेतु 427 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बताती हैं कि साल 2014 से भारत देश में पोलियो की एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी निरंतर अवधि पर अभियान को संचालित करते हुए पोलियो पर अपनी जीत को बरकरार रखना है जिससे स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading