खबरwest singhbhum- रैयत संघर्ष समन्वय समिति के धरना प्रदर्शन को मिला झारखंड...
spot_img

west singhbhum- रैयत संघर्ष समन्वय समिति के धरना प्रदर्शन को मिला झारखंड पुनरूत्थान अभियान का समर्थन

राशिफल

रामगोपाल जेना /चाईबासा: रैयत संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में 25 अप्रैल मंगलवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन का समर्थन झारखंड पुनरूत्थान अभियान ने किया है. रविवार को एक आवश्यक बैठक कर इसकी जानकारी दी गई. विदित हो कि हाट गमरिया, बाराईबुरू भाया मनोहरपुर कोलेबिरा राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण के लिए जगन्नाथपुर बायपास सड़क निर्माण का विरोध रैयत संघर्ष समन्वय समिति कर रही है. जिसके लिए 25 को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है.(नीचे भी पढे)

झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक अमृत मांझी ने झारखंड पुनरूत्थान अभियान के सभी प्रखंड संयोजक को रैयत संघर्ष समन्वय समिति द्वारा जगन्नाथपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्वाहन 11 बजे तक पहुंच जाने का निर्देश जारी किया है. बैठक में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु, संयोजक कोलंबस हांसदा, गोइलकेरा प्रखंड संयोजक नितिन जामुदा, मझगांव प्रखंड संयोजक जगन्नाथ दिग्गी, आनंदपुर प्रखंड संयोजक अल्वीन एक्का, हाटगमरिया प्रखंड के उमेश गागराई शामिल थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!