खबरपश्चिमी सिंहभूम : पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया के आप्त सचिव रहे सनातन...
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम : पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया के आप्त सचिव रहे सनातन बिरुवा बने मंझारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष

राशिफल

चाईबासा : अविभाजित बिहार में शिक्षा मंत्री रहे देवेंद्रनाथ चांपिया के आप्त सचिव रहे सनातन बिरुवा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस आलाकमान ने मंझारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव मंझारी प्रखंड के बड़ा मौदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय ने उनको फूलमाला पहनाया। 65 वर्षीय सनातन बिरूवा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। साथ ही जरूरतम॔दों को नियमित रूप से राशन मिले इस दिशा में काम करूंगा। गौरतलब है कि जीवन भर कांग्रेस के प्रति समर्पित रहनेवाले सनातन बिरुवा मध्य विद्यालय के शिक्षक भी रहे। सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय ने कहा कि मंझारी प्रखंड कांग्रेस की कमान सनातन बिरुवा को मिलने से अब मंझारी में संगठन और सशक्त होगा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading