खबरworld-indigeneous-day-विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को मनेगा, आदिवासी सेंगल अभियान मनायेगा सशक्तिकरण...
spot_img

world-indigeneous-day-विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को मनेगा, आदिवासी सेंगल अभियान मनायेगा सशक्तिकरण दिवस

राशिफल

जमशेदपुर : नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा़ इस दौरान आदिवासी सेंगेल अभियान (सशक्तिकरण) के कार्यकर्ताओं ने झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा व असम में इस दिन हूल उलगुलान संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है़ इस दिन धरना-प्रदर्शन, जुलूस, पुतला दहन आदि का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है़. पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने बताया कि इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जाएगा़ एएसए के कार्यकर्ताओं ने कई मांगे भी उठाई है, जिसमें मुख्यरूप से वीर शहीद सिदो मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच करना। झारखंडी डोमिसाइल- 1932 को लागू करना, सरना धर्म कोड लागू करना, आठवीं अनुसूची में शामिल भारत की प्रथम आदिवासी भाषा-संताली को हिंदी के साथ झारखंड की प्रथम राजभाषा की मान्यता देना व सिदो मुर्मू और महानायक बिरसा मुंडा के वंशजों के सुरक्षा, न्याय और समृद्धि के लिए दो ट्रस्टों का गठन और प्रत्येक ट्रस्ट को सौ करोड़ रुपयों प्रदान करने की मांग की है़ कार्यकताओं ने कहा कि मुख्मंत्री हेमंत सोरने, द्रोपदी मुर्मू और बाबूलाल मरांड के कारण ही यह सारी मांगे आज तक पूरी नहीं हुई़ इसी को लेकर एएसए के कार्यकर्ताओं ने नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन आक्रोश व्यक्त करने कर निर्णय लिया है़.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading