खबरworld-tribal-day-मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का अधिकारियों ने...
spot_img

world-tribal-day-मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री के सचिव व कल्याण सचिव ने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

राशिफल

रांची : मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं कल्याण सचिव केके सोन ने मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पुख़्ता रखें. अतिथियों के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त रखें. मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने निर्देश दिया कि मंच, वीआईपी लाउंज, प्रदर्शनी ग़ैलरी, मीडिया ग़ैलरी एवं लोगों की बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखें. उसके साथ प्रदर्शनी गैलरी को भी आकर्षक बनाने को कहा. गैलेरी में बनने वाले स्टॉल में सभी जानकारियों के लिए डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखण्ड के व्यजंनों का लोग ले सकेंगे लुत्फ-
झारखंड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखंड के व्यजंनों का लोग लुत्फ ले सकेंगे. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखंड जनजातीय महोत्सव में फूड कोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है, जहां लोग झारखंडी व्यंजनों का आंनद ले सकेंगे. मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने यहां सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने पर विशेष जोर दिया.
प्रदर्शनी गैलेरी में लोग झारखंड की कला-संस्कृति से हो सकेंगे रुबरु-
कार्यक्रम में बनने वाले प्रदर्शनी गैलेरी में लोग झारखंड की कला-संस्कृति से रुबरु हो सकेंगे. यहां बनने वाले स्टॉल में झारखंड एवं यहां की जनजातियो से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदर्शित की जायेंगी.

झारखंड जनजातीय महोत्सव के अवसर पर सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का आयोजन-
दो दिनों तक होने वाले झारखंड जनजातीय महोत्सव में सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जायेगा. सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन 9 एवं 10 अगस्त को जनजातीय शोध संस्थान, एवं हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा. इस सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन में ख्यातिप्राप्त वक्ता भाग लेंगे. मौक़े पर आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त शशि रंजन सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading