
जमशेदपुर : राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना ने राज्य के आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जाति सूचक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. सेना की ओर से इसका विरोध करते हुए कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता 24 घंटे के अंदर माफी मांगे, नहीं तो पूरे राज्य में नाई समाज की ओर से राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के बैनर तले उनका पुतला दहन किया जायेगा. (नीचे बी पढ़ें व बीडियो देखें)
इस मसले को लेकर गुरुवार को संगठन के बैनर तले व भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में समाज के लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. वहां एक ज्ञापन देकर उक्त मांगें रखी गयी. इस दौरान अरुण शर्मा, कांतिलाल सेन, मनोज ठाकुर, पवन कुमार शर्मा, दिलीप ठाकुर, सुभाष कुमार, शिवपूजन ठाकुर व अन्य उपस्थित थे.



