जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पारीख सभागार में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक बदलावों की जानकारी दी. सम्मेलन में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शासन व्यवस्था की सोच और कार्यशैली को बदलने का कार्य किया है. सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया था, वह आज देश के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है. मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत अभियान, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प के बल पर “विकसित भारत @2047” का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं और जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे शासन अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बना है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास, जनधन योजना, मुद्रा लोन और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा गया है. इससे देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में लाकर विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड की प्रगति के लिए केंद्र-राज्य समन्वय जरूरी
झारखंड के संदर्भ में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और समन्वय की कमी के कारण कई खदानें बंद पड़ी हैं. उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करे तो झारखंड विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
मोदी सरकार ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा : विद्युत वरण महतो
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही यह सपना साकार होगा. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा है. बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता तक के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. पिछले 12 वर्षों में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला प्रभारी अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजीव सिंह ने दिया. सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मुरलीधर केडिया, राजेश शुक्ल, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, मुकेश मित्तल, अंशुल सरकार, जवाहरलाल, सुरेश संथालिया, अजय गुप्ता, खेमलाल चौधरी, कन्हैया अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, विकास गुप्ता, बड़ेलाल दुबे, उपेंद्र चतरथ, विजय शंकर पाठक, नंदकिशोर अग्रवाल, कुमार संदेश, ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यगण, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अजय श्रीवास्तव, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, नीलू मछुआ, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.







