झारखंड विधानसभा चुनाव-2019video-झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सूरज मंडल जमशेदपुर पहुंचे, कहा-यशवंत सिन्हा...
spot_img

video-झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सूरज मंडल जमशेदपुर पहुंचे, कहा-यशवंत सिन्हा ने पैसा देकर झामुमो से उनको हटवाया, मोदी की तारीफ, रघुवर की सरकार को कोसा, कहा-सिर्फ अखबारों व चैनलों में हो रहा विकास, बाहरियों का हो गया है झारखंड में राज

राशिफल

जमशेदपुर : झामुमो के संस्थापकों में से एक पूर्व सांसद सूरज मंडल भाजपा में जाने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. सूरज मंडल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के कहने पर झामुमो से उनको गुरुजी शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने हटवाया था. इसके लिए यशवंत सिन्हा ने पैसे देकर उनको हटवाया था.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य को देखकर हम हम भाजपा में आये थे, लेकिन झारखंड में सिर्फ बाहरियों का राज हो चुका है. मुख्यमंत्री रघुवर दास की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में बाहरियों ने कब्जा जमा लिया है. भाजपा के ही नेता और कार्यकर्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है. सिर्फ अखबारों और चैनलों में ही विकास दिख रहा है. विकास का कोई भी काम नहीं हो रहा है. भ्रष्टाचार का चारो ओर बोलबाला है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading