झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019 : भाजपा जनता से पूछकर बनायेगी न्यू झारखंड घोषणा...
spot_img

jharkhand election 2019 : भाजपा जनता से पूछकर बनायेगी न्यू झारखंड घोषणा पत्र, 19 से 25 अक्तूबर तक के लिए जनता से लेगी राय, सुनिये जमशेदपुर भाजपा अध्यक्ष क्या कह रहे

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है. इसके तहत जमशेदपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल और जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने संयुक्त रुप से घोषणा पत्र के लिए संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी. इस मौके पर उनके साथ सासद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी मौजूद थे. पांच साल तक भाजपा की सरकार अगर बनेगी तो क्या करना चाहिए या क्या करेगी, इसकी जानकारी भाजपा जनता से जानेगी और फिर उसको घोषणा पत्र में शामिल करायेगी. न्यू झारखंड का नाम इस घोषणा पत्र को दिया गया है.

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ने बताया कि भाजपा की चुनावी रणनीति के तहत नया झारखंड अभियान पार्टी की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी अभियान होगी, जो अगले 5 साल का एजेंडा निर्धारित करने के साथ ही झारखंड के लोगों का भविष्य तय करेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि चुनावी मिशन के तहत पार्टी अपने घोषणा पत्र बनाने में जुट गई है, जिसे नया झारखंड अभियान नाम दिया गया है. झारखंड भाजपा घोषणापत्र समिति 19 से 25 अक्तूबर तक सभी प्रमंडलों में जाकर लोगों से घोषणा पत्र को लेकर सुझाव आमंत्रित करेगी. इसके अलावे सोशल मीडिया, कमल दूत, मिस्ड कॉल (6357171717 पर) और नए वेबसाइट के जरिये भी लोगों से सुझाव लेगी. 

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading