झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jamshedpur election-सरयू रॉय ने भाजपा को छोड़ा, जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्वी...
spot_img

jamshedpur election-सरयू रॉय ने भाजपा को छोड़ा, जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्वी दोनो जगह से लड़ेंगे चुनाव

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा विधायक और मंत्री सरयू रॉय ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है. भाजपा द्वारा टिकट देने को लेकर किये जा रहे आनाकानी के बाद सरयू रॉय ने शनिवार को साफ तौर पर कह दिया था कि वे भाजपा से टिकट लेना नही चाहते है. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सरयू रॉय ने अपने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़े और अगर लड़ना है तो जमशेदपुर पूर्वी से भी लड़े. इसके बाद सरयू रॉय ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कह दिया कि वे जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. चुनाव को लेकर रणनीति के तहत वे चुनाव लड़ेंगे और जनता के बीच रहकर जवाब देंगे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading