झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jamshedpur west-जमशेदपुर पश्चिम : भाजपा ने अन्ततः घोषित किया देवेंद्र सिंह को...
spot_img

jamshedpur west-जमशेदपुर पश्चिम : भाजपा ने अन्ततः घोषित किया देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी

राशिफल

जमशेदपुर : अंततः भजपा के जमशेदपुर पश्चिम का जिन्न बाहर आ गया और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र सिंह को मैदान में उतारने का संकेत दे दिया है. आज मंत्री सरयू राय के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद देर शाम पार्टी कार्यालय में बेहद ही अहम बैठक में देंवेद्र सिंह के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई. उधर देवेंद्र सिंह ने सोनारी में दो जगहों पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया. वहीं देवेंद्र सिंह के नाम की चर्चा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी की. इसके साथ ही तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लग गया है और देवेंद्र सिंह ही जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के उम्मीदवार होंगे. पेशे से वकील और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद पर भी देवेंद्र सिंह रह चुके हैं. देवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading